चिंतपूर्णी:विकास शर्मा(TSN)-ऊना जिला के चिंतपूर्णी में वीरवार को माता श्री बगलामुखी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर पंजाब व अन्य राज्यों से हजारों की तादाद में पहुंचे श्रद्धालुओं ने माथा टेका और हवन कुंड में आहुतियां डाली।
इस दौरान मंदिर की कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क लंगर और हवन कुंड में आहुतियां डालने की भी व्यवस्था की गई थी.श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ मां के दरबार में हाजिरी भरी और लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। वही मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित यशपाल कौल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा मंदिर में सन 1983 से हर वर्ष मां बगलामुखी की जयंती के मौके पर मंदिर को दो दिन के लिए भक्तों के लिए खोला जाता है.यहां पर किसी भी श्रद्धालु से हवन करने के लिए फीस नहीं ली जाती है. इसके अलावा भक्तों के लिए लंगर का भी इंतजाम किया जाता है।
