नाहन : देवेंद्र कुमार (TSN)- विधायक अजय सोलंकी ने भाजपा की नगर परिषद नाहन को आड़े हाथों लिया है और विकास कार्यों में लेटलतीफि के आरोप लगाए हैं । विधायक का कहना है कि लाखों रुपया नाहन शहर के विकास कार्य को विधायक प्राथमिकता व अन्य फंड से दिया गया है लेकिन नगर परिषद विकास कार्यों पर इस पैसे को खर्च करने में नाकाम साबित हुई है जिसके चलते सरकारी पैसे का जनता को लाभ नहीं मिल रहा है । तो दूसरी ओर भाजपा नगर परिषद अध्यक्षता की बात करें तो वह हमेशा मीडिया से दूरी बनती नजर आती हैं।
कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने नाहन में मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि शहर की विकास कार्यों को लेकर नगर परिषद को अभी तक विधायक निधि व अन्य फंड से 40 से 50 लाख रुपया दिया जा चुका है लेकिन विडंबना है कि अभी तक नगर परिषद इन विकास कार्यों के टेंडर भी अवार्ड नहीं कर पाई है । उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था स्ट्रीट लाइट समेत संपर्क मार्ग पक्के करने समेत अन्य कई विकास कार्यों पर खर्च जाने वाला यह बजट अभी तक नगर परिषद खर्चने में नाकाम साबित हुई है जिसके चलते सरकारी पैसे का जनता को लाभ नहीं मिल रहा है मामले को लेकर जल्द डीसी के साथ बैठक बुलाई जाएगी । अगर नगर परिषद ने विकास कार्य शुरू नहीं किए तो यूजर एजेंसी भी बदलकर विकास कार्यों को सिरे चढ़ाया जाएगा। ताकि जनता को इसका लाभ मिल सके।
जल्द शहर के विकास कार्यों पर खर्चा जाएगा बजट
विधायक के आरोपो को लेकर जब भाजपा नगर परिषद अध्यक्ष से बात करनी चाही तो उन्होंने मीडिया से दूरी बनाई। मामले को लेकर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर ने बताया कि शहर में विकास कार्यों को शुरू करने के लिए जल्द ही टेंडर अवार्ड कर दिए जाएंगे । विधायक द्वारा दिया गया बजट जल्द शहर के विकास कार्यों पर खर्चा जाएगा।
