सोलन : योगेश शर्मा (TNS)- मंगलवार को भाजपा सोलन मंडल द्वारा सोलन विधानसभा क्षेत्र के गांव जखेड़ के रहने वाली ज्योति ठाकुर को सम्मानित किया गया,ज्योति ठाकुर एशियन गेम्स में कबड्डी में गोल्ड जीतने वाली सोलन की बेटी है जिनका आज भाजपा सोलन मंडल द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भी फोन के माध्यम से ज्योति ठाकुर को बधाई दी और भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान खादी बोर्ड के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने बताया कि आज भाजपा सोलन मंडल के द्वारा सोलन के गांव जखेड़ की रहने वाली बेटी ज्योति ठाकुर को एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल लाने पर सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि ज्योति ठाकुर ने जिला सोलन ही नहीं प्रदेश का नाम और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि गांव की मेहनत के द्वारा ही आज ज्योति ठाकुर ने मुकाम हासिल किया है। वहीं हिमाचल प्रदेश की चार अन्य बेटियों जिन्होंने कबड्डी में हिस्सा लेकर एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल आया है वह उन्हें भी बधाई देते हैं।
उन्होंने सरकार से भी अनुरोध किया है कि साथी राज्यों की तरह जिस तरह से प्रोत्साहन राशि सरकार खिलाड़ियों को देती है । इस तरह से हिमाचल के खिलाड़ियों को यह राशि मिलनी चाहिए और बेहतर सुविधाएं उन्हें प्रदान करने की कोशिश की जाए।
