नाहन/देवेन्द्र कुमार – हिमाचल प्रदेश में पिछले करीब 1 साल से हजारों पेंशनरों को मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हो रहा है। जिसके चलते एक और जहां यह पेंशनर सरकार से नाराज नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कई पेंशनर अपना इलाज करवाने में भी असमर्थ है। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में रविवार को जिला पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक आयोजित हुई । जिसमें पेंशनरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया गया। पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राम स्वरूप चौहान ने बताया कि पिछले करीब 1 साल से पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हो पा रहा है और मौजूदा में लाखों रुपए के बिल पेंडिंग पड़े हुए है। जिसके चलते पेंशनरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिलों का भुगतान ना होने के चलते इलाज करवाने में कई पेंशनरों को समस्याएं आ रही है। पेंशनरज अपनी दवाइयां नहीं ले पा रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बारे में अधिकारियों से भी कई मर्तबा बातचीत हो चुकी है। वहीं पेंशनरों ने पंजाब व केंद्र सरकार की तर्ज पर पेंशनरों को 1 हजार प्रति माह मेडिकल अलाउंस देने की माँग की है । इनका कहना है कि मौजूदा में इन्हें मात्र 400 अलाउंस मिल रहा है जो सही नहीं है जिसे लगातार बढ़ाने की मांग पेंशनरों द्वारा की जा रही है।
हिमाचल में समय पर नही हो रहा पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान
Leave a comment
Leave a comment
