राकेश,ऊना: गुरुद्वारा शहीद सिंह परिसर में सरबत दा भला ट्रस्ट की तरफ से गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सहयोग से मैडीकल लैब का उद्घाटन सरबत दा भला के चेयरमैन एस.पी.सिंह ओबराय, बाबा फरीद मैडीकल विश्वविद्यालय के पूर्व उप – कुलपति एवं विश्व विख्यात सर्जन डॉ राज बहादुर व पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस एम.एम.एस. बेदी की ओर से रविवार को किया गया। इस अवसर पर सरबत दा भला चैरीटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एस.पी.सिंह ओबराय ने बताया की ट्रस्ट लंबे समय से लोगों के भले के लिए काम करती आ रही है। अब तक 70 से ज्यादा मेडीकल लैब पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल में खोली जा चुकी है ।
उन्होंने कहा की मेडीकल लैब टेस्ट बहुत महिंगे हो चुक्के है, जो गरीब लोगों की पहुंच से बाहर हो चुके है। ऐसे में सरबत डा भला ट्रस्ट की ओर से लोगों को सस्ती और बहुत कम दरों पर मेडिकल लैब टेस्ट उपलब्ध करवाए जा रहे है। ट्रस्ट के साथ नामी लैब भी जुडी हुई हैं, जिनके माध्यम से लोगों को अच्छी सेवाएं दी जा रही है। उन्होंने कहा की जल्द ही ऊना में डायलसीस सेंटर भी खोला जाएगा।
बाबा फरीद मेडिकल विश्वविद्यालय के पूर्व उप – कुलपति एवं विश्व विख्यात सर्जन डॉ. राज बहादुर ने कहा की ट्रस्ट की तरफ से सरहनीय प्रयास किए जा रहे। उन्होंने कहा की मेरे शहर में सरबत दा भला ट्रस्ट की तरफ से मेडिकल लैब खोली गई है। इसके लिए मैं इनका धन्यवाद करता हूं। इस अवसर बाबा प्रितपाल सिंह ने गुरुद्वारा साहिब में लैब खोलने के लिए धन्यवाद किया गया और सिरोपा देकर सम्मानित किया।
