बिलासपुर, सुभाष ठाकुर – बिलासपुर के बचत भवन में गुरुवार को सड़कों पर बढ़ रहे बेसहारा गौ वंश की समस्या को लेकर बैठक आयोजित की गई।जिसमें गौ सेवा आयोग के वायस चेयरमैन अशोक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान पशु पालन विभाग के उपनिदेशक, अधिकारी और बिलासपुर जिला की 13 गौशालाओं के संचालक भी मौजूद रहे। वायस चेयरमैन अशोक शर्मा ने बताया कि बेसहारा गौ वंश को आश्रय स्थल तक पहुंचाने के लिए यह बैठक आयोजित की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि पशु पालन विभाग द्वारा 5 अगस्त से बेसहारा गौ वंश को गौशालाओं में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
इसके लिए सूची दे दी गई है कि कितने पशु किस गौशाला में भेजने हैं। उन्होंने बताया कि आगामी दो माह का लक्ष्य तय किया गया है कि बिलासपुर को बेसहारा गौ वंश मुक्त किया जायेगा। इससे पहले भी घुमारवीं से करीब 168 बैल नालागढ़ गौशाला में भेजा गया था।
बेसहारा गौ वंश की समस्या को लेकर बैठक आयोजित
Leave a comment
Leave a comment
