शिमला,संजु चौधरी(TSN)-राजधानी शिमला को साफ सुथरा बनाने के लिए सोमवार से नगर निगम ने शहर में बड़ा सफाई अभियान शुरू कर दिया है।क़रीब दो महीने तक चलने वाले इस अभियान के दौरान सभी वार्डों में सफाई की जाएगी।सार्वजनिक स्थानों समेत सड़कों,रास्तों से कचरा हटाया जाएगा।सफाई अभियान को नगर निगम शिमला की उप महापौर उमा कौशल ने हरी झंडी दिखाई।
सभी वार्डों में दो महीने तक चलाया जाएगा अभियान
उप महापौर उमा कौशल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 5 फरवरी को अभियान की शुरुआत की थी ये अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा।शिमला में भी आज से अभियान शुरू किया जा रहा है। दो महीने तक शहर के सभी वार्डो में अभियान चलाया जाएगा।उन्होंने कहा कि पार्षद भी इस अभियान में सफाई मित्रो का सहयोग करेंगे आम जनता भी इस अभियान में सहयोग करें।वही उन्होंने कहा कि खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर नकेल कसने के लिए नगर निगम ऐसे स्थानो पर कैमरे लगा रहा हैं ताकि नजर रखी जा सके। शहर को साफ व स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है जिसे सभी नागरिकों को बखूबी समझना चाहिए।
