Kangra,16 june-जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में 19 जून को एक मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 1500 से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। यह मेला आयुष एवं युवा सेवाएं और खेल मंत्री यादविंद्र गोमा की अगुवाई में Rozgar.com के सहयोग से कंवर दुर्गाचंद राजकीय महाविद्यालय, जयसिंहपुर में आयोजित किया जा रहा है।
20 से अधिक नामचीन कंपनियां भाग लेंगी
इस रोजगार मेले में 20 से अधिक नामचीन कंपनियाँ भाग लेंगी, जो विभिन्न क्षेत्रों जैसे बद्दी, नालागढ़, जालंधर और अन्य औद्योगिक इलाकों में नौकरी के अवसर प्रदान करेंगी। यह मेला खास तौर पर आईटीआई, दसवीं, बारहवीं और स्नातक पास युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है।मंत्री यादविंद्र गोमा ने क्षेत्र के सभी युवाओं से इस मेले में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल युवाओं को करियर की दिशा मिलती है, बल्कि राज्य की औद्योगिक प्रगति में भी योगदान होता है।
