मंजूर पठान, चंबा: प्रदेश में कभी भी बर्फ़बारी दस्तक दे सकती हैं। ऐसे में प्रदेश के जिन जिलों में बर्फबारी ज्यादा होती हैं वहां बर्फ़बारी की समस्याओं से निपटने को लेकर प्रशासन ने पहले ही तैयारियां मुक्कमल कर ली हैं। प्रदेश के जिला चंबा ने भी कुछ एक क्षेत्रों में भारी बर्फ़बारी होती हैं। ऐसे में चंबा जिला के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी को लेकर बिजली विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
डलहौजी सर्कल के तहत आने वाले भरमौर, तीसा, पांगी, सलूणी और डलहौजी के ऊंचाई वाले इलाकों के लिए बिजली विभाग ने महत्वपूर्ण उपकरण और अन्य समान पहले ही भेज दिया है। उक्त उप मंडलों में भारी बर्फबारी होने से बिजली ठप हो जाती है और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती हैं। इस बार बिजली विभाग ने बर्फबारी के सीजन से पहले ही तैयारी पूरी कर ली है और इन क्षेत्रों के लिए बिजली के खंभे और अन्य समान बर्फ़बारी होने से पहले ही भेज दिया गया हैं।
इसके अलावा इन इलाकों में बिजली की व्यवस्था ज्यादा प्रभावित ना हो इसका विशेष ध्यान रखा गया हैं। डलहौजी सर्कल के अधीक्षण अभियंता विद्युत आपूर्ति राजीव कुमार ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में बताया की बर्फबारी से पहले बिजली विभाग ने अपनी तैयारी पूर्ण कर ली है और पहाड़ी क्षेत्रों में ठेकेदारों को एडवांस में कार्य भी आवंटित कर दिए गए हैं, ताकि लोगों को पहाड़ी इलाकों में परेशानी ना हो सके ।
डलहौजी सर्कल के अधीक्षण अभियंता विद्युत आपूर्ति राजीव कुमार ठाकुर ने बताया की बर्फबारी के सीजन को देखते हुए बिजली विभाग अपनी तैयारी पूर्ण कर चुका हैं। तीसा,डलहौजी, भरमौर,पांगी जैसे दुर्गम क्षेत्रों के लिए बिजली विभाग का महत्वपूर्ण समान पहले भेज दिया हैं,ताकि बर्फबारी के समय परेशानी ना हो। इसके अलावा ठेकेदारों को भी इन क्षेत्रों में कुछ कार्य एडवांस दे दिए गए हैं। बिजली विभाग बर्फबारी के सीजन को लेकर पूरी तरह तैयार हैं।
