राकेश,ऊना: सर्व शिक्षा अभियान के तहत एनजीओ राष्ट्रीय एकता मंच की ओर से मैहतपुर में प्रवासी मज़दूरों के बच्चों की शिक्षा के लिए तीन सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय एकता मंच ने शुक्रवार को इन सेंटरों में शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों को उपायुक्त के साथ एक्सपोज़र विज़िट करवाया गया। उपायुक्त ने बताया कि इन बच्चों को एक्सपोज़र विज़िट के तहत पुलिस ओर न्यायपालिका कार्यालयों का भी भ्रमण करवाया गया ताकि वे शासन और प्रशासन की व्यवस्था को जान सके और अधिकारियों से मिलकर शिक्षा के लिए प्रेरित हो सके।
उपायुक्त ने राष्ट्रीय एकता मंच की ओर से प्रवासी बच्चों को सरकारी कार्यालयों में भ्रमण करवाने की पहल की सराहना की और कहा कि यह एनजीओ शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी काफी सराहनीय कार्य कर रही है। इस मौके पर उपायुक्त ने रेड क्रॉस सोसाईटी की ओर से प्रवासी बच्चों को निःशुल्क पाठय सामग्री उपलब्ध करवाई।
