अरविंदर सिंह, हमीरपुर: आज पूरे देश भर में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम किए जा रहे हैं, जिससे बच्चों को फायदा मिल रहा हैं। एक हजार से ज्यादा बच्चों ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लिया है और इस कार्यक्रम के माध्यम से अपने तनाव को कम करने के लिए काम किया जा रहा हैं। यह बात शुक्रवार को
हमीरपुर के डीएवी स्कूल परिसर में परीक्षा पे चर्चा पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य सभा सांसद सिकंदर कुमार ने कही। के
डीएवी स्कूल के एक हजार बच्चों ने हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का लाइव कार्यक्रम का देखा। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत डीएवी स्कूल में राज्य सभा सांसद सिकादर कुमार ने शिरकत की, डीएवी प्रिंसीपल विश्वास शर्मा, भाजपा नेता नवीन शर्मा, अजय शर्मा भी मौजूद रहे।
वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन शर्मा ने कहा कि परीक्षा पर चर्चा से बच्चों को परीक्षाओं के दिनों में तनाव से मुक्ति मिल रही हैं और दबाव से बाहर निकल कर परीक्षा देने में मदद मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि देश के करोडों छात्रों से पीएम संवाद करते है जिससे देश के बच्चों केा लाभ मिल रहा हैं।
परीक्षा पर चर्चा के बाद छात्र पुष्पित ने कहा कि यह बड़े गर्व की बात हैं कि पीएम मोदी ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयेाजन किया हैं और डीएवी स्कूल में परीक्षा पर चर्चा का लाइव कार्यक्रम देखने को मिला हैं जिससे छात्रों को भविष्य में परीक्षाओं के दौरान तनाव से मुक्ति मिलेगी।
छात्रा अवनी का कहना है कि पीएम मोदी का धन्यवाद करते हैं कि परीक्षाओं के नजदीक इतना ज्ञान प्रदान किया हैं जिससे परीक्षाओं में तनाव से मुक्ति होगी और छात्र सभी प्रोत्साहित हुए हैं।
