By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ट्रक ऑपरेटरों के प्रदर्शन में 45वे दिन सांसद सुरेश कश्यप आक्रोश रैली में हुए शामिल,जल्द समाधान का दिया आश्वासन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ट्रक ऑपरेटरों के प्रदर्शन में 45वे दिन सांसद सुरेश कश्यप आक्रोश रैली में हुए शामिल,जल्द समाधान का दिया आश्वासन
himachalpolitical

ट्रक ऑपरेटरों के प्रदर्शन में 45वे दिन सांसद सुरेश कश्यप आक्रोश रैली में हुए शामिल,जल्द समाधान का दिया आश्वासन

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/01/28 at 12:08 PM
Share

सोलन : योगेश शर्मा – माल भाड़ा ढुलान और अंबुजा सीमेंट उद्योग का ताला खुलवाने की मांग को लेकर दाड़लाघाट में ट्रक ऑपरेटरों का धरना प्रदर्शन शुक्रवार को 45वें दिन भी जारी रहा।इस दौरान ट्रक ऑपरेटरों ने एक बार फिर से दाडलाघाट में रैली निकालते हुए अडानी समूह के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की।45 दिनों से सीमेंट कंपनी प्रबंधन के खिलाफ ट्रक ऑपरेटर्स नेता लगातार धरना प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं।ऐसे में अब ट्रक ऑपरेटरों के संघर्ष में शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप भी शामिल हो चुके हैं।

ऑपरेटरो की रैली में शामिल हुए सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि ऑपरेटर्स कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं।अंबुजा सीमेंट उद्योग पर प्रबंधन की ओर से ताला लगा दिया गया है,लेकिन सरकार अभी तक इस ताले को खुलवाने में पूरी तरह से असमर्थ रही है।उन्होंने कहा कि वह सांसद होने के साथ ट्रक ऑपरेटरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस तालाबंदी को खुलवाने को लेकर नाकामयाब हुई है।उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि स्वयं इस मसले में हस्तक्षेप कर मसले को जल्द से जल्द सुलझाए।

सांसद सुरेश कश्यप ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार इस मसले को सुलझाने के लिए असमर्थ दिख रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से बीते दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा था कि एक दिन के अंदर इस उद्योग को खुलवाने का फैसला ले लिया जाएगा,जबकि उद्योग मंत्री ने भी दो दिनों के भीतर इस मसले को सुलझाने का भरोसा दिया था,लेकिन अभी तक इस संबंध में आज 45 दिन के बाद भी कोई हल नही निकल पाया है।उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह सोमवार को कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और वह उनसे लगातार अपडेट भी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे केन्द्र सरकार व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी इस गंभीर समस्या को उठाएंगे।ओर जल्द से जल्द इस विवाद का जो भी हल होगा निकालने की कोशिश करेंगे।

सांसद सुरेश कश्यप ने यह भी कहा कि यदि प्रदेश सरकार इस सीमेंट उद्योग से जुड़े इस विवाद को हल करने में सक्षम नहीं है तो वह अपने हाथ खड़े कर दें तो हम इस मसले को केंद्र सरकार से उठाएंगे भी और हल भी करवाएंगे।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो लोग अडानी की भाजपा से नजदीकियों बता रहे हैं और कह रहे हैं कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार आने पर हिमाचल में ये उद्योग बंद किए गए ऐसा नहीं है।राजस्थान में या छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की सरकार है,अडानी का जितना कारोबार वहां है उसके मुकाबले तो हिमाचल में 5 परसेंट भी नहीं है और सरकार को इस विषय पर गंभीरता दिखानी चाहिए।इस समस्या को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि यदि हिमाचल सरकार इस इस विवाद का समाधान नहीं कर सकती,तो सरकार अपने हाथ खड़े कर दे तो हम इस समस्या के समाधान करने की कोशिश कर सकते है और किसी हद तक इसमें सफल भी हो सकते हैं।

TAGGED: Solan truck operators
Chandrika January 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांग्रेस पार्टी के अंदर दबी गुटबाजी की चिंगारी फिर सुलगी, देखिए क्या कहा कांग्रेस अध्यक्षा ने
Next Article प्रवासी बच्चों ने उपायुक्त, पुलिस व न्यायपालिका कार्यालयों का किया भ्रमण,बांटी गई पठन-पाठन की पुस्तकें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चुनावी शोर के बीच मिसाल बने वीरेंद्र कुमार, खुद श्रमदान कर ठीक करवाई टूटी सोलर लाइट

Ago

पंचायत चुनाव 2026: तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Ago

सैहब कर्मियों की हड़ताल खत्म,शुक्रवार से काम पर लौटेंगे कर्मी, 10 फीसदी वेतन में बढ़ोतरी के आश्वासन पर खत्म की हड़ताल

Ago

देवेंद्र भुट्टो का वीरेंद्र कंवर पर पलटवार, बोले- महत्वाकांक्षाओं के कारण दे रहे बयान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?