राकेश, ऊना: ऊना ज़िला मुख्यालय के नजदीकी गांव जलग्रा में आसमानी बिजली गिरने से एक प्रवासी महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार शाम को ऊना के साथ लगते गांव जलग्रा में आसमानी बिजली गिरी जिससे एक प्रवासी महिला जो अपनी झोंपड़ी में अपने बच्चों के साथ रह रही थी उसकी मौत हो गई। यह बिजली अचानक से उनकी झोंपड़ी पर पड़ी जिससे झोंपड़ी में आग लग गई और महिला उसी आग में झुलस गई।
महिला के साथ उसके दो बच्चे भी उस समय मैजूद थे जिन्हें ऊना के क्षेत्रीय हस्पताल में इलाज के लिए के जाया गया है हालांकि बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित है। मृतक महिला का नाम सीता देवी पत्नी इन्द्र कुमार निवासी दरभंगा बिहार है।
