By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नूरपुर पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 1.01 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज करने के आदेश पर मुहर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > नूरपुर पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 1.01 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज करने के आदेश पर मुहर
crimehimachal

नूरपुर पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 1.01 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज करने के आदेश पर मुहर

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2026/10/27 at 5:28 PM
Share

अब तक 31.71 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां फ्रीज करवा चुकी है नूरपुर पुलिस

संजीव महाजन | नूरपुर-: चिट्टा तस्करी के खिलाफ अभियान तेज करते हुए नूरपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी संपत्तियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस थाना इंदौरा के एक मामले में 1 करोड़ 1 लाख 55 हजार 718 रुपये मूल्य की तीन संपत्तियों को फ्रीज करने के आदेश की सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक, SAFEM (FOP)A एवं NDPS Act, नई दिल्ली ने पुष्टि कर दी है। इस कार्रवाई के तहत आवासीय संपत्तियों, घरेलू सामान और एक कार को शामिल किया गया है।

नूरपुर पुलिस के एएसपी धर्मचंद वर्मा ने बताया कि पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ केवल आरोपियों की गिरफ्तारी और मादक पदार्थों की बरामदगी तक सीमित नहीं है, बल्कि अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उन्हें कानून के तहत फ्रीज करवाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क को कमजोर करना है।

2017 में दर्ज हुआ था हेरोइन तस्करी का मामला

पुलिस थाना इंदौरा में 30 मई 2017 को एफआईआर संख्या 152/2017 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में श्रीमती दलवीरो के कब्जे से 6.50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। मामले में न्यायालय ने 1 अप्रैल 2025 को उन्हें दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।इसके बाद पुलिस ने मामले से संबंधित संपत्तियों के स्वामित्व, निर्माण, मूल्यांकन और उन्हें खरीदने अथवा अर्जित करने के वैध स्रोतों की जांच की। वित्तीय जांच के आधार पर पुलिस थाना इंदौरा ने 28 सितंबर 2026 को फ्रीजिंग आदेश संख्या 2276/5A जारी कर उसकी पुष्टि के लिए सक्षम प्राधिकारी, नई दिल्ली को भेजा था। अभिलेखों की जांच के बाद 26 अक्टूबर 2026 को आदेश की पुष्टि कर दी गई।

तीन संपत्तियों पर हुई कार्रवाई

पुलिस की कार्रवाई के दायरे में कुल तीन संपत्तियां शामिल हैं। इनमें गांव छन्नी, तहसील इंदौरा में श्रीमती दलवीरो पत्नी स्वर्गीय अजय कुमार की आवासीय संरचना शामिल है, जिसका निर्धारित मूल्य 61,96,561 रुपये है।

दूसरी संपत्ति मिथुन उर्फ छप्पर पुत्र स्वर्गीय अजय कुमार की आवासीय संरचना के साथ उससे संबंधित फर्नीचर, घरेलू उपकरण और अन्य सामान है। इसका कुल निर्धारित मूल्य 32,60,950 रुपये बताया गया है।तीसरी संपत्ति  घारो देवी पुत्री स्वर्गीय अजय कुमार की मारुति सुजुकी कार है, जिसका पंजीकरण नंबर HP38E-0464 है। इस वाहन का निर्धारित मूल्य 6,98,207 रुपये है।

तीनों संपत्तियों का कुल मूल्य 1,01,55,718 रुपये है।

संपत्तियों की बिक्री और हस्तांतरण पर रोक

एनडीपीएस एक्ट के अध्याय-V-A की धारा 68F(2) के तहत फ्रीजिंग आदेश की पुष्टि की गई है। इस कार्रवाई के बाद संबंधित संपत्तियों की बिक्री, हस्तांतरण या अन्य तरीके से उनका निपटान करने पर वैधानिक रोक लागू होती है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि संबंधित संपत्तियां कानून के दायरे में रहें और आगे की कानूनी कार्रवाई प्रभावित न हो।

31.71 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां फ्रीज

नूरपुर पुलिस के अनुसार, नशा तस्करी के खिलाफ वित्तीय कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अब तक सक्षम प्राधिकारी की पुष्टि के बाद कुल 31,71,61,429 रुपये मूल्य की संपत्तियां फ्रीज करवा चुकी है।पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों पर कार्रवाई करना तस्करी के आर्थिक आधार को कमजोर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस जिला नूरपुर ने आम जनता से अपील की है कि चिट्टा तस्करी या अन्य अवैध मादक पदार्थों से जुड़े कारोबार की जानकारी पुलिस के साथ साझा करें, ताकि नशे के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके।

TAGGED: Nurpur police
Chandrika October 27, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर में कांस्टेबल भर्ती का ग्राउंड टेस्ट शुरू, पहले दिन 1600 युवाओं ने लिया हिस्सा
Next Article चम्बा में कांग्रेस ने चुनावी पारदर्शिता का मुद्दा उठाया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मिड-डे मील वर्कर्स का सोलन में प्रदर्शन, 12 महीने का मानदेय देने की उठाई मांग

Ago

शाहपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न

Ago

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित, 50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Ago

आवारा पशुओं का आतंक: जटेहड़ी में फसलें हो रहीं बर्बाद, सड़कों पर बढ़ा हादसों का खतरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?