मंडी,धर्मवीर(TSN)-मंडी में शिवरात्रि मेले के दौरान कई चोर गिरोह सक्रिय हो गए हैं और यह चोर गिरोह मेले में खरीदारी करने व व्यापार करने आए लागों को अपना शिकार बना रहें है। शहर में चोरी इन घटनाओं को बाहरी राज्यों के प्रवासी अंजाम दे रहें है।पुलिस ने इन शातिरों पर नजर रखने के लिए इस बार शहर में अगल से तीसरी आंख का पहरा बैठाया है। जिनके माध्यम से पुलिस ने चोरी की कई वारदातों में शामिल 3 प्रवासी महिलाओं सहित 5 को गिरफ्तार किया है।
नगदी सहित 30 हजार के सामान पर हाथ साफ
बता दें कि शिवरात्रि के दौरान शहर में महिलाओं के पर्स चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। सिटी चौकी सहित सदर थाना में पर्स चोरी की घटनाओं को लेकर लगातार महिलाएं शिकायत लेकर पहुंच रही हैं। वहीं बीते रोज पुलिस के पास शहर की इंदिरा मार्केट पर सजे फूड एंड हैंडीक्राफट के स्टालों से भी चोरी की 2 शिकायतें पहुंची थी। बीती 5 मार्च की रात को भी इंदिरा मार्केट की छत पर सजे 2 स्टालों में शातिरों ने टेंट के पीछे से सेंधमारी कर खाने पीने व सजावट का सामान उड़ा लिया था। इंदिरा मार्केट की छत पर लगे स्टालों से इन चोरों ने नगदी सहित 30 हजार के सामान पर हाथ साफ कर किया है। पर्स चारी के मामलों में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो तीन प्रवासी महिलाएं इन घटनाओं को अंजाम दे रही थी। पुलिस ने इन महिलाओं को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। यह महिलाएं नागपुर महाराष्ट्र की रहने वाली हैं और पिछले कई सालों से बिलासपुर जिला में रहती हैं।वहीं इंदिरा मार्केट की छत से नगदी व सामान चोरी होने के मामले में भी पुलिस सीसीटीवी की मदद से शातिरों तक पहुंची और भ्योली के दो युवकों को गिरफ्तार किया। इन युवकों के नाम रिंकू और रोहन हैं,जो पहले भी चोरी की घटनाओं में अंदर जा चुके हैं।पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इन दोनों युवकों को चिट्टे जैसे नशे की भी लत लगी हुई हैं।फिलहाल इन सभी शातिरों को न्यायालय में पेश करने के उपरांत दो दिन के पुलिस रिमांड भेज दिया गया है।
300 से अधिक कैमरे रख रहे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर:
एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान सभी चोरों से आगामी पूछताछ की जाएगी और इनसे चोरी किया हुआ सामान भी बरामद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर भर में पुलिस के 275 सीसीटीवी कैमरे पहले से स्थापित हैं,जबकि शिवरात्रि के दौरान 55 और अस्थायी कैमरे इंस्टाल किए गए हैं जो हर गतिविधि पर नज़र बनाए हुए हैं।
