By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: करसोग में मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट और 66 केवी सब स्टेशन बनेगा: सीएम सुक्खू
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > करसोग में मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट और 66 केवी सब स्टेशन बनेगा: सीएम सुक्खू
himachalNews

करसोग में मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट और 66 केवी सब स्टेशन बनेगा: सीएम सुक्खू

Chandrika
Chandrika 5 Min Read
Updated 2025/10/11 at 6:27 PM
Share

Shimla, 11 October -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को मंडी जिले के करसोग विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान कई विकासात्मक घोषणाएं कीं। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग को राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के रूप में विकसित करने और इसे आगामी सत्र से सीबीएसई आधारित स्कूल बनाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने करसोग में मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट और 66 केवी सब स्टेशन स्थापित करने की घोषणा करते हुए कहा कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने तिब्बन और पांगणा स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध करने, सनारली, मतेड़ और बनेड़ा में नए पटवार सर्कल खोलने और तत्तापानी-बखरौट सड़क के सुधार कार्य की भी घोषणा की।उन्होंने बताया कि करसोग के आईटीआई भवन के निर्माण के लिए धन उपलब्ध करवाया जाएगा तथा संस्थान में एआई और मशीन लर्निंग के कोर्स शुरू होंगे। करसोग अस्पताल में शीघ्र ही रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति भी की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में आपदा के दौरान करसोग में भारी नुकसान हुआ है। राज्य सरकार इस क्षेत्र में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त 94 मकानों के पुनर्निर्माण के लिए प्रति परिवार 7 लाख रुपये की सहायता देगी।

राजनीतिक बयान: “भाजपा नेता एडिशनल बॉरोइंग में डाल रहे अड़ंगे”

मुख्यमंत्री सुक्खू ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा नेता एडिशनल बॉरोइंग की अनुमति में अड़ंगे लगा रहे हैं, जबकि उनके शासनकाल में यही अनुमति दी गई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल की, जिसके परिणामस्वरूप केंद्र सरकार ने राज्य की ऋण सीमा में 1600 करोड़ रुपये की कटौती की है।उन्होंने कहा कि सरकार सभी पात्र महिलाओं को ₹1500 मासिक पेंशन देने के वादे पर कायम है और इसे शीघ्र लागू किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली भाजपा सरकार ने ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए ₹1000 करोड़ रुपये के भवन बनवाए, जिनमें उपयोग नहीं हो रहा है।

शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा शासनकाल में शिक्षा व्यवस्था कमजोर हुई और हिमाचल प्रदेश गुणात्मक शिक्षा के मामले में वर्ष 2021 में 21वें स्थान पर पहुंच गया था। वर्तमान सरकार के प्रयासों से प्रदेश अब 5वें स्थान पर आ गया है।उन्होंने बताया कि 6000 अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है, जिनमें से 3000 की नियुक्ति हो चुकी है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चमियाणा अस्पताल और टांडा मेडिकल कॉलेज में अब रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू हो चुकी है। दो वर्षों में 200 डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है और आगामी समय में इतने ही डॉक्टर और भर्ती होंगे।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने पर जोर

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। दूध के दामों में ऐतिहासिक वृद्धि, गोबर की खरीद, तथा प्राकृतिक खेती उत्पादों (गेहूं ₹60, मक्की ₹40, हल्दी ₹90 प्रति किलो) की सरकारी खरीद से किसानों की आय बढ़ रही है।
उन्होंने बताया कि दो वर्षों में मनरेगा की दिहाड़ी में ₹80 की बढ़ोतरी की गई है।

सहायता और सम्मान वितरण

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विधवा एवं एकल नारी आवास योजना के तहत 12 लाभार्थियों को ₹1.50-1.50 लाख की पहली किस्त (कुल ₹18 लाख) प्रदान की।उन्होंने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत चार ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को घर निर्माण के लिए ₹1-1 लाख की दूसरी किस्त दी और एक भूमिहीन बच्चे को भूमि के दस्तावेज सौंपे।
इसके अलावा 10वीं कक्षा की मेधावी छात्राओं प्रज्ञा ठाकुर और हिमानी ठाकुर को सम्मानित किया गया।

अन्य वक्ताओं के विचार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि राज्य सरकार ने करसोग आपदा प्रभावितों को विशेष राहत पैकेज दिया है और प्रदेशभर में 50 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान स्थापित किए जा चुके हैं।मिल्कफेड अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में दूध की खरीद तीन लाख लीटर प्रतिदिन तक पहुंच गई है, जो पिछली सरकार के समय 90 हजार लीटर थी।कांग्रेस प्रत्याशी महेश राज ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि करसोग के विकास कार्यों से स्थानीय जनता को बड़ा लाभ मिलेगा।

भव्य स्वागत और रोड शो

करसोग पहुंचने पर मुख्यमंत्री का लोगों ने भव्य स्वागत किया और करसोग बाजार में मेगा रोड शो निकाला गया। इस अवसर पर विधायक दीप राज, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, एपीएमसी मंडी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, कांग्रेस नेता जगदीश रेड्डी, विजय कानव, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

TAGGED: Shimla CM Sukhwinder singh sukhu
Chandrika October 11, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हार के डर से कांग्रेस ने टाले पंचायत चुनाव, भाजपा का हमला
Next Article हरोली–शिमला के बीच नई बस सेवा शुरू, यात्रा होगी सिर्फ 6 घंटे की
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर डिवीजन में 37 हजार से अधिक हिम बस कार्ड बने, आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ी

Ago

बरमाणा में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 611 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Ago

कालका-शिमला हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

Ago

सोलन में जमीन सौदों पर सवाल: एसडीएम के खिलाफ शिकायत, विजिलेंस जांच की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?