ऊना, Rakesh-:उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पालकवाह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरोली–ऊना–शिमला के बीच नई बस सेवा का शुभारंभ किया। यह बस सेवा हरोली–ऊना–नंगल–किरतपुर (फोरलेन)–भराड़ी–बिलासपुर–एम्स–
नई बस हरोली से शाम 5 बजे और ऊना से 5:20 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि शिमला से सुबह 4:50 बजे रवाना होगी। इस सेवा से हरोली और ऊना क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ पंजाब, बिलासपुर और शिमला में कार्यरत कर्मचारियों, उद्यमियों और व्यवसायियों को भी सुविधा मिलेगी। नई बस सेवा से शालाघाट से अर्की तक एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा और हरोली से शिमला की यात्रा अब मात्र 5 से 6 घंटे में पूरी की जा सकेगी।
