By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंत्री हर्षवर्धन बोले विपक्ष का काम आलोचना करना…जयराम ठाकुर को भी चलानी है अपनी राजनितिक दूकान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंत्री हर्षवर्धन बोले विपक्ष का काम आलोचना करना…जयराम ठाकुर को भी चलानी है अपनी राजनितिक दूकान
himachalpolitical

मंत्री हर्षवर्धन बोले विपक्ष का काम आलोचना करना…जयराम ठाकुर को भी चलानी है अपनी राजनितिक दूकान

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/12/14 at 10:07 PM
Share

नाहन : देवेंद्र कुमार (TSN)- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व हिमाचल सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि विपक्ष का काम आलोचना करना है ऐसे में एक साल के कांग्रेस के कार्यकाल को लेकर भाजपा नेता तरह-तरह की बयान बाजी कर रहे हैं और उन्हें भी अपनी राजनीतिक दुकान चलानी है । सिरमौर जिला के दौरे पर पहुंचे मंत्री हर्षवर्धन चौहान नाहन में कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उपलब्धियों भरा रहा काँग्रेस सरकार का एक साल

मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कांग्रेस का 1 साल का कार्यकाल उपलब्धियां भरा रहा है और जो वायदे कांग्रेस ने चुनावी समय में प्रदेश की जनता से किए थे, उन्हें पूरा किया जा रहा है और OPS लागू कर कांग्रेस ने पहली गारंटी पुरी की है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी के नेता लगतार सरकार की आलोचना कर रहे हैं क्योंकि उन्हें भी अपनी राजनीतिक दुकान चलानी है। उन्होंने कहा कि इस साल प्रदेश में 20 हजार युवाओं को नौकरी देने का वायदा किया है और कांग्रेस ने भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी है । अकेले शिक्षा विभाग में 6 हजार जबकि जल शक्ति महकमें 4 हजार भर्तियां की जा रही है। मंत्री ने कहा कि युवाओं के लिए 680 करोड रुपए की मदद से राजीव गांधी स्टार्टअप योजना शुरू की गई है । वहीं धर्मशाला मेंहुई कांग्रेस की रैली को लेकर उन्होने कहा की यह रैली ऐतिहासिक रही है और करीब 50 हजार लोगों ने इस रैली में हिस्सा लेकर इसे सफल बनाया है।

गिरिपार ST मामले के राज्य सरकार गंभीर

वही सिरमौर जिला कीशिलाई में 16 दिसम्बर को आयोजित होने जा रही हाटी महाखुमली को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि गिरिपार ST मामले को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर है । इस मामले में प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र से स्पष्टीकरण मांगा गया है और स्पष्टीकरण आते ही तुरंत प्रभाव से हिमाचल प्रदेश में हाटी अधिनियम को लागू कर दिया जाएगा ।उन्होंने कहा कि सरकार मामले में किसी भी तरीके से कोई राजनीति नहीं कर है ।

TAGGED: Nahan industrial minister Harsh vardhan
Chandrika December 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विकसित भारत संकल्प यात्रा रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के ददाहु पहुंची…राजीव बिंदल रहे मौजूद
Next Article बिलासपुर में होगा विशाल नारी शक्ति संगम सम्मेलन.. 4 हजार महिलाएं लेंगी भाग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चुनावी शोर के बीच मिसाल बने वीरेंद्र कुमार, खुद श्रमदान कर ठीक करवाई टूटी सोलर लाइट

Ago

पंचायत चुनाव 2026: तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Ago

सैहब कर्मियों की हड़ताल खत्म,शुक्रवार से काम पर लौटेंगे कर्मी, 10 फीसदी वेतन में बढ़ोतरी के आश्वासन पर खत्म की हड़ताल

Ago

देवेंद्र भुट्टो का वीरेंद्र कंवर पर पलटवार, बोले- महत्वाकांक्षाओं के कारण दे रहे बयान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?