बिलासपुर : सुभाष ठाकुर (TSN)- बिलासपुर की गोविंद सागर झील किनारे इंडोर स्टेडियम में 17 दिसंबर को नारी शक्ति संगम सम्मेलन का आयोजन होगा । जिसमें जिला भर से 4000 महिलाएं भाग लेंगी,यह कार्यकर्म सतलुज सेवा ट्रस्ट बिलासपुर के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है ।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत जिला भाषा अधिकारी डॉक्टर अनीता शर्मा करेंगी व हिमाचल हाई कोर्ट की सीनियर एडवोकेट रीता गोस्वामी और लॉ डीपार्टमेंट शिमला से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर बंदना ठाकुर मुख्य वक्ता शामिल होंगी । उनके माध्यम से महिलाओं का मार्ग दर्शन किया जाएगा।बिलासपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कार्यक्रम की जिला संयोजक अधिवक्ता पूर्णिमा मन्हास ने बताया कि देश के सर्वांगीण विकास और भारतीय चिंतन में महिलाओं की भूमिका को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । प्रदेश के कई जिलों में यह कार्यक्रम हो चुके है। उन्होंने बताया कि बदलती परिस्थितियों में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है ।
