बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- राजस्व, बागवानी व जन जातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने एनटीपीसी कोलडैम स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एनटीपीसी कोल डैम स्टेशन के प्रशासनिक भवन में कुलविंदर सिंह मुख्य महाप्रबंधक के साथ आयोजित एक विशेष बैठक की।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव डॉ हीरा पाल सिंह ठाकुर ने मंत्री जगत सिंह नेगी को ऑस्टियों को रोजगार को लेकर और अभी तक परियोजना से न मिल रहे लाभांश को लेकर अवगत भी करवाया। मंत्री ने प्लांट का दौरा व अवलोकन किया और कोलडैम स्टेशन में चल रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने परियोजना से प्रभावितों को लाडा के तहत मिलने वाले लाभांश और सीएसआर पर भी देर चर्चा की। मुख्य महाप्रबंधक कुलविंदर सिंह ने बताया कि एनटीपीसी कोलडैम स्टेशन द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत विस्थापितों व ग्रामीण महिलाओं, किसानों , युवाओं के लिए खेलों को बढ़ावा , लोक गीत-संगीत एवं नृत्य ,आसपास स्कूल की बच्चियों के लिए बालिका सशक्तिकरणअभियान आदि के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाता है।
