नाहन : देवेंद्र कुमार – सिरमौर जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है । जिले में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 100 तक पहुंच गई है । हालांकि कोरोना संक्रमित तेजी से रिकवर भी हो रहे है , मगर लगातार संक्रमण के मामले सामने आना प्रशासन की चिंता बढ़ा रहा है।
डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम ने बढ़ते कोरोना के मामले पर चिंता जताते हुए लोगों से कोरोना को लेकर एहतियात बरतने की अपील की है ।डीसी सिरमौर द्वारा लोगो से कोरोना के लक्षण दिखने पर तुरंत सैंपलिंग करवाने की अपील की जा रही है साथ ही मास्क पहनने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन द्वारा लोगों से भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने पर भी मास्क पहनने की अपील की जा रही है ताकि बढ़ते कोरोना के मामलों को रोका जा सके।
