अरविंदर सिंह, हमीरपुर: सुजनापुर के डोली ने बनने वाले खड़ विकास अधिकारी कार्यालय की शिलान्यास पट्टिका को शरारती तत्वों ने तोड़ डाला है। इस कार्यालय को बनाने की आधारशिला केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रखी थी। खंड विकास अधिकारी कार्यालय की आधारशिला सुजानपुर मुख्य मार्ग डोली में रखी गई थी जिसकी शिलान्यास पट्टिका को तोड़ दिया गया हैं। पट्टिका को तोड़ने की शिकायत खंड विकास अधिकारी कार्यालय की ओर से आधारशिला थाना सुजानपुर में दर्ज करवाई गई है।
बता दे कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 10 अप्रैल को सुजानपुर पहुंच कर यहां पर लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले खंड विकास अधिकारी कार्यालय की आधारशिला रखी गई थी। इसके साथ उन्होंने यहां पर बनने वाले विश्रामगृह लागत करीब 50 लाख उसकी भी आधारशिला रखी थी, लेकिन शरारती तत्वों ने इन दोनों आधारशिलाओं में से खंड विकास अधिकारी कार्यालय जिसकी निर्माण लागत 5 करोड़ है कि पट्टिका को तहस-नहस कर दिया, जबकि दूसरी आधारशिला सुरक्षित है।
यह कार्य किसने किया है किसे सुजानपुर शहर का विकास पसंद नहीं आ रहा है यह बात सवालों के घेरे में है। इससे पहले सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में सीआरएफ के तहत बनने वाले मुख्य मार्ग की आधारशिला को भी शरारती तत्वों ने तोड़ दिया था। इस आधारशिला को भी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यहां पर रखा था। बहरहाल आधारशिला शिलान्यास पट्टिका को तोड़ने के इस मामले में खंड विकास अधिकारी निशांत शर्मा ने थाना सुजानपुर में शिकायत दर्ज करवाई है और इन लोगों को पकड़ने का आग्रह भी पुलिस से किया है। खंड विकास अधिकारी निशांत शर्मा ने बताया खंड विकास अधिकारी कार्यालय की आधारशिला को शरारती तत्वों ने तोड़ दिया है इसकी सूचना मिलते ही थाना सुजानपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। शिलान्यास पट्टिका पूरी तरह सुरक्षित है जिसे कब्जे में ले लिया है।
बॉक्स उधर सुजानपुर भाजपा ने इस आधारशिला को तोड़ने के मामले में यहां के विधायक और उनके कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है। भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि सुजानपुर शहर का विकास यहां के विधायक और इनके कार्यकर्ताओं को रास नहीं आ रहा है। उनके इशारे पर इस तरह का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आधारशिला को तोड़ने से कुछ नहीं होगा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का नाम लोगों के दिलों में बसता है।
