विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के ओर जन शिकायतों का तुरंत समाधान करने के लिए जनमंच कार्यक्रम कारगर सिद्ध हुआ है। यह बात गुरुवार को जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत टिप्परी में जनसंवाद
कार्यक्रम ने उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि प्रशासन को संवेदनशील व जवाबदेह बनाकर जन समस्याओं का घर द्वार पर ही समाधान उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर जन समस्याओं को त्वरित समाधान प्रदेश सरकार के सुशासन के अभिनव उदाहरण है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन लोगों की समस्याओं, शिकायतों, मांगो व सुझावों को दर्ज करवाने के लिए काफी लाभदायक सिद्ध हो रही है। इस अवसर पर आई अधिकतर समस्याओं का बिक्रम ठाकुर ने मौके पर ही निपटारा कर दिया और शेष के शीघ्र समाधान के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।
इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत टिप्परी संजीव शर्मा ,प्रधान ग्राम पंचायत सवाना सुरेन्द्र शर्मा, बी. डी.सी. सदस्य कर्नैल राणा, बी. डी.सी.सदस्य रमेश कुमार , सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।
