ऊना (राकेश): प्रदेश ने विधानसभा चुनावों का समय नजदीक है। ऐसे में चुनावों को लेकर कांग्रेस की ओर से भी बीते कल शिमला से चुनावी बिगुल फूंकते हुए जनता को 10 गांरटी दी गई। कांग्रेस की ओर से जनता को दी गयी यह 10 गांरटी ही विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के मिशन 2022 को फहत करने में कारगर साबित होगी। यह बात कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा ने आज उना ने आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रदेश की जनता को 10 गारंटी देने की बात कही गई है।
हिमाचल विधानसभा चुनाव को उसी के तहत फहत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मसत्ता में आते ही ओपीएस को बहाल करेगी और 18 साल से ऊपर जो महिलाएं हैं उन्हें पंद्रह सौ रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा। उन्होंने बीते कल कांग्रेस पार्टी की ओर से दी गई है 10 गारंटी के बारे भी विस्तार पूर्वक मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता के पास सिर्फ एक ही विकल्प है वह कांग्रेस पार्टी। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही हिमाचल प्रदेश में विकास की राजनीति की है और विकास के पथ पर हिमाचल प्रदेश को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा है कि इस बार होने वाले विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी 60 सीटों पर विजय फ़तह करेगी और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएगी।
