नाहन:सतीश शर्मा(TSN)-जिला मुख्यालय नाहन स्थित शहीद स्मारक का जल्द सौंदर्य करण किया जाएगा जिस पर लाखों रुपए का बजट खर्च किया जाएगा।आज स्थानीय कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ सहित स्मारक का दौरा किया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि देश पर कुर्बान होने वाले वीर सैनिकों की याद में इस शहीद स्मारक को बनाया गया था और अब इसके सौंदर्य करण की योजना तैयार की जा रही है उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर सौंदर्य करण संबंधी बातचीत की गई है और इस बाबत उन्हें दिशा निर्देश दिए गए हैं।इस दौरान विधायक अजय सोलंकी ने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश भी दिए कि स्मारक के इर्द गिर्द सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।
