मंडी/परी शर्मा: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 12 नवंबर को होने वाले हैं। चुनाव की गर्मी से इन दिनों जहां हिमाचल तपा है। एक तरफ जहां प्रत्याशी विकास कार्यो को लेकर वोट मांग रहे हैं वहीं चुनावों में वोट की श्रद्धांजलि का सहानुभूति रूपी कार्ड भी चल रहा है। लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम पर वोट मांगे थे तो अब मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा भी श्रद्धाजंलि वोट मांग रहे हैं।
सेरी मंच के साथ स्थित अनिल शर्मा के होटल के बाहर पंडित सुखराम को श्रद्धांजलि देने की अपील करते का एक बड़ा होर्डिंग भी लगा है। इससे पहले इंटरनेट मीडिया पर भी अनिल शर्मा ने एक पत्र स्वर्गीय पंडित सुखराम उनके मार्गदर्शक का जनता के नाम डाला था। साथ ही पंडित सुखराम की बात जिसमें मंडी से मुख्यमंत्री होने की बात कही गई है उसको भी प्रचारित किया जा रहा है। वही इस होर्डिग में और पोस्टर में भाजपा के किसी नेता का ना नाम है ना जिक्र।
सहानुभूति का यह कार्ड तो बेशक राजनीतिक दल खेल रहे हैं, लेकिन जनता भी अब समझदार है। लोगों में यह चर्चा शुरू हो गई है कि किस-किस को श्रद्धांजलि दे।
