मंडी/परी शर्मा: कांग्रेस प्रत्याशी सोहन लाल ने सुंदरनगर से भाजपा प्रत्याशी व विधायक राकेश जम्वाल पर चुनावों के लिए गलत हथकंडे अपनाने के आरोप लगाए है। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि विधायक ने सैकड़ों फर्जी वोट अधिकारियों पर दबाव बनाकर बनाए है। सोहन लाल का कहना है कि विधायक ने पुंघ वार्ड में महादेव, नाचन, जरल व अन्य क्षेत्र के लोगों सहित अनेक सैकड़ों फर्जी वोट अधिकारियों पर दबाव बनाए है।
इन वोटर लिस्ट में विधायक के भाई अंकित जम्मवाल को 6 वोटरो का पिता बताया गया है। वही प्रसिद्ध बॉक्सर चौधरी को भी अंकित जम्मवाल का घर का सदस्य बताया है। अंकित जम्वाल जबकि उसका अपना एक या दो बच्चे होंगे। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गंभीर विषय है यदि विधायक को अपने विकास कार्यों पर भरोसा है तो ऐसे गल्त काम क्यू कर रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ने आपने हिसाब से पुर्व में 56 बीएलओ बदला और लगवाया ताकि इस तरह के फर्जीवाड़े को अंजाम दिया जा सके।
मामले की छानबीन कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग
सोहन लाल ने कहा कि खिलडा के निजी कॉलेज के स्टूडेंट के फर्जी वोट बनाया गया है और इस कॉलेज के मालिक इनके पार्टनर है। सोहन लाल ठाकुर ने कहा है कि उन्होंने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है और मांग करते है कि वोटिंग के समय वोटर की गहनता से जांच होनी चाहिए और उक्त मामले की छानबीन कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो।
