संजीव महाजन,नूरपुर: विधानसभा फ़तेहपुर के तहत पौंग बांध से आए दिन छोड़े जा रहे पानी से व्यास नदी उफान पर हैं। ब्यास में अधिक पानी आने से फतेहपुर व इंदौरा के नीचले क्षेत्र मंड एरिया के अधिकतर गांव में बाढ़ की स्तिथि बनी हुई हैं। अभी तक किसानों की सैकड़ो एकड़ जमीन बाढ़ की भेंट चढ़ चूकी हैं। कुछ लोगों के घर ओर मवेशी भी इसकी जद में आ चुके हैं, जब की बिजली पानी व सड़क सुविधाएं दूर दूर देखने को नहीं हैं ऐसे में उस बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया प्रशासन को साथ लेकर पिछले एक सप्ताह से डटे हुए हैं।
विधायक भवानी पठानिया ने कहा कि पौंग बांध जल स्तर बढ़ने पर बीबीएमबी ने पिछले कुछ दिनों से बांध का पानी छोड़ दिया जिससे फतेहपुर विधानसभा ओर इंदौरा विधानसभा के बहुत से एरिया प्रभावित हैं। इस सब एरिया पर डीसी कांगड़ा नजर बनाए हुए और एसडीएम व प्रशासन हर प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की मदद कर रहा हैं हम खुद भी हर समय इन क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। जो परिवार ज्यादा प्रभावित हुए हैं उन्हें वहां से शिफ्ट करके सुरक्षित जगहों पर रखा गया हैं।
उन्होंने कहा कि इस तरह की स्थिति पहले भी एक दो बार हो चुकी हैं। इससे बचाव के लिए हम बात कर रहे हैं। मगर अब सबसे पहले प्राथमिकता लोगों की व लोगों के पशुओं की सुरक्षा करना हैं। हम यहां कुछ जगह देख रहे जहां से ब्यास का पानी रियाशी एरिया में घुस जाता हैं आने वाले समय में वहां उसे चैनलाइज किया जाएगा ओर वहां कोई दीवार बना उसे वहां शिफ्ट किया जाएगा जिसके लिए हम डीपीआर भी बनवा रहे हैं। भविष्य में ऐसी स्थिति ना बने उसको लेकर भी बात हो रही हैं।
