सचिन शर्मा,मनाली: गोजरा पंचायत के खखनाल गांव के शंभबी स्वयं सहायता समूह और खखनाल गांव वासियों ने रविवार को खखनाल गांव में वृक्षा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। गोजरा पंचायत के प्रधान ने बताया की यह वृक्षारोपण उनकी अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान 150 पौधे रोपे गए है जिसमें देवदार,अखनौर और वन मोहरू के पेड़ लगाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के महासचिव प्रेम शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने शंभबी स्वयं सहायता समूह और खखनाल गांव के लोगों की सराहना की और कहा कि ये लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक है और हर वर्ष वृक्षारोपण करते हैं । पंचायत प्रधान हुकम राम ने बताया की भविष्य में भी इस प्रकार से वृक्षारोपण और सफाई अभियान चलाया जाएगा और लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर पीसीएफओ अमर चंद भी मौजूद रहे और शंभबी स्वयं सहायता समूह और खकनाल गांव के लोगों की सराहना की।
