चिंतपूर्णी : विकास शर्मा ( TSN)- चिंतपूर्णी के एक निजी होटल में विधायक विक्रम सिंह ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठक की । विधायक विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा भाजपा 2024 के चुनाव में केंद्र में भाजपा की सरकार को रिपीट करने और हिमाचल प्रदेश से चारों के चारों लोकसभा सीटों से भाजपा की प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए तैयारी कर रही है ।
विक्रम सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर केंद्र की नीतियों का प्रचार करने पर जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने चिंतपूर्णी में 10:00 बजे से 3:00 तक वाहनों की आवाजाही को पूर्णतया प्रतिबंधित करने पर कांगड़ा जिला की जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों गंगोट,समनोली और स्वाणा के लोगों को आ रही समस्याओं को लेकर डीसी ऊना से जल्द मिलकर हल करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा जब तक बाईपास के भूमि वि+वाद हल नहीं हो जाते तब तक इस तरह के प्लान को लागू करना सही नहीं है।
