बीबीएन : जगत सिंह – विधायक राम कुमार चौधरी ने मानपुरा पंचायत का एक दिवसीय दौरा किया। इस एक दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने जहां खरूनी में काफी लंबे समय से खस्ताहाल तक चल रही गली का निरीक्षण किया और इस गली पर 20 लाख रुपए की लागत से जल्द ही टाइल वर्क करवाने की भी घोषणा की गई है साथ ही उन्होंने इस एक दिवसीय दौरे के दौरान पंचायत वासियों को लाखों की सौगातें दी है वहीं उन्होंने इस मौके पर मानपुर पुलिस थाना और मानपुर में पीएचसी कों जल्द बनवाने की बात कही है ।
राम कुमार चौधरी ने कहा है कि मानपुरा गांव से गुजरने वाले एक नाले पर दोनों और से ढंगें लगवाए जाएंगे और जो भी दिक्कतें नाले की बदबू को लेकर लोगों को आ रही है उसको भी जल्दी हल किया जाएगा । बता दें कि इस दौरे के दौरान रामकुमार चौधरी ने ग्रामीणों को लाखों की सौगातें दी है। और गांव में कई प्रकार की पेयजल योजनाओं को लगवाने की भी घोषणा की गई है । साथ ही दावा किया गया है कि जिन जिन परियोजनाओं की उन्होंने बात की है उन परियोजनाओं के टेंडर भी जल्द लगवा दिए जाएंगे।
