धर्मशाला:राहुल चावला -एक ओर जहां बीजेपी प्रदेश सरकार के एक साल के कार्यकाल को लेकर सवाल उठा रही है और इसे निराशाजनक बता रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा ने भी कहीं ना कहीं इस बात पर सहमति जताई है.कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा के बाद सुधीर शर्मा ने भी अपनी ही सरकार को लेकर सवाल खड़े किए हैं.
धर्मशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के बाद विधायक सुधीर शर्मा ने भाजपा द्वारा इस सरकार के कार्यकाल में हर वर्ग की निराशा सम्बन्धी सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ये बात सच है कि कुछ वर्गों में असंतोष है,जैसे JOA की भर्ती सम्बन्धी रिजल्ट्स अब तक जारी नहीं हुए,जबकि मुख्यमंत्री ने ख़ुद कहा था कि वो जल्द जारी होंगे. वहीं रोजगार के नाम पर जो लोग लामबद्ध हैं,उन्हें जल्द रोजगार मिलना चाहिए ताकि उनमें असंतोष न रहे.सुधीर शर्मा ने कहा कि सरकार हर वर्ग को लेकर सजग है.जैसे जैसे कार्यकाल बढ़ता जाएगा काम स्वत: स्पीड पकड़ेगा,मगर सरकार को ऐसे फैसले नहीं लेने चाहिए, जिससे जनता में असंतोष की भावना बढ़े, असमंजस की स्थिति पैदा हो.
