बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – सदर के विधायक त्रिलोक जम्वाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाई गई फिट इंडिया सप्ताह मुहिम के कार्यक्रम मे मुख्यातिथि के रूप मे शिरकत की । इस कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती विधा मन्दिर बिलासपुर के प्रांगण से किया वंही उन्होंने खिलाड़ियों व स्कूल के बच्चों को फिट इंडिया मुहिम के बारे मे जानकारी दी ओर खेलो के प्रति जाएदा से जाएदा युवा भाग ले इसके लिए सभी युवाओं को प्रोत्साहित किया । उन्होंने अपने सम्बोधन मैं कहा आज के समय मैं युवा पीढ़ी नशे की ओर बढ़ रहा है जिससे खुद भी बचना है और अपने साथियों को भी बचाना है उन्होंने कहा कि पढाई के साथसाथ खेलो का भी हमारे शरीर के लिए महत्वपूर्ण है इसलिए खेलों की ओर भी बढ़ावा देना जरूरी है ताकि युवा पीढ़ी फिट रह सके ।
फिट इंडिया अभियान 31 जनवरी तक मनाया जाएगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई फिट इंडिया मुहिम पूरे भारत वर्ष में चलाई गई है और यह 31 जनवरी तक चलेगी । इस मुहिम मैं जाएदा से जाएदा युवाओं को जोड़ना है ताकि युवा फिट रह सके ओर नशे से भी दूर रहे ।
