By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कुटलैहड़ की 61 पंचायतों में पहुंचे विधायक, हर पंचायत में होगा ‘विधायक संवाद रजिस्टर’
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कुटलैहड़ की 61 पंचायतों में पहुंचे विधायक, हर पंचायत में होगा ‘विधायक संवाद रजिस्टर’
himachal

कुटलैहड़ की 61 पंचायतों में पहुंचे विधायक, हर पंचायत में होगा ‘विधायक संवाद रजिस्टर’

Karuna
Karuna 3 Min Read
Updated 2026/09/12 at 2:57 PM
Share

राकेश ,ऊना। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव के समय जनता के बीच पहुंचना नहीं, बल्कि पूरे कार्यकाल में गांव-गांव और प्रत्येक परिवार से लगातार संवाद बनाए रखना है। इसी उद्देश्य से शुरू किए गए ‘विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत उन्होंने एक सप्ताह में कुटलैहड़ की सभी 61 पंचायतों का दौरा कर लोगों से सीधे संवाद किया।

ऊना में शनिवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत विभिन्न समस्याएं और मांगें उनके सामने रखीं। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों के समक्ष उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।

विधायक ने कहा कि ‘विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक सुविधाओं को कार्यालयों तक सीमित रखने के बजाय उन्हें सीधे गांव और पात्र लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कई लोग व्यक्तिगत कारणों से विधायक, प्रशासनिक अधिकारियों या विभागीय कार्यालयों तक नहीं पहुंच पाते। ऐसे लोगों की समस्याओं को उनके घर और पंचायत स्तर पर समझना जरूरी है।

विवेक शर्मा ने बीपीएल चयन प्रक्रिया को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र में लोगों को बीपीएल चयन के संबंध में जागरूक किया गया है। चयन के लिए आठ चरणों में सर्वेक्षण किया गया था। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से चर्चा के बाद नौवां चरण भी शुरू किया गया है, ताकि कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

उन्होंने कहा कि बीपीएल चयन में पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पात्र परिवारों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर भी प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत करना है।

पत्रकारवार्ता में विधायक ने ‘विधायक संवाद रजिस्टर’ शुरू करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ की प्रत्येक पंचायत में यह रजिस्टर उपलब्ध रहेगा, जिसमें ग्रामीण अपनी समस्याएं, मांगें और सुझाव दर्ज करा सकेंगे। पंचायत स्तर पर रखा जाने वाला यह रजिस्टर जनता और विधायक के बीच संवाद का स्थायी माध्यम बनेगा। रजिस्टर में दर्ज समस्याओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करवाने का प्रयास किया जाएगा।

Karuna September 12, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 5 डे बैंकिंग और PLI को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, हिमाचल में भी बंद रहीं शाखाएं
Next Article KNH शिफ्टिंग के विरोध में AIDWA का 15 सितंबर को सचिवालय मार्च, उग्र आंदोलन की चेतावनी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कांगड़ा में सर्पदंश से मौतों पर लगेगा ब्रेक, PHC स्तर तक पहुंचा एंटी-स्नेक वेनम

Ago

ज्वालामुखी मंदिर से मां ज्वाला की पवित्र ज्योति लेकर रवाना हुई सवर्ण एकता यात्रा

Ago

वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर वन सर्कल बना ओवरऑल चैंपियन

Ago

4 अक्टूबर को होगी स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, विद्यार्थियों को मिलेंगे नकद पुरस्कार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?