Shimla, 9 May (TSN)— जतोग छावनी परिषद क्षेत्र में आज एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य आपदा जैसी आपात स्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना था। इस दौरान आपदा प्रबंधन की 10 सदस्यीय टीम ने युद्धकालीन परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा और सहयोग की भूमिका को लेकर जागरूकता अभियान चलाया।
टीम ने नागरिकों को यह बताया कि किसी आपदा के दौरान किस प्रकार सुरक्षित रहना है, और प्रशासन को आवश्यक सहायता कैसे प्रदान करनी चाहिए।कार्यक्रम के दौरान युवाओं से अपील की गई कि आपदा की स्थिति में वे आगे आकर प्रशासन का सहयोग करें और सामाजिक उत्तरदायित्व निभाएं।इस अवसर पर जतोग छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर इंदरवीर राणा, स्टेशन मुख्यालय शिमला से कर्नल मयंक तिवारी, परिषद के मनोनीत सदस्य राजीव कुमार, कार्यालय अधीक्षक सुशील कुमार एवं स्वच्छता निरीक्षक मंजीत कुमार उपस्थित रहे।
