हमीरपुर:अरविन्द सिंह(TSN)-भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले 10 साल की मोदी सरकार के कार्यकाल में दुगना हो चुका है.कांग्रेस 60 साल के शासनकाल में जितना मुद्रा भंडार जमा नहीं कर पाई उससे कहीं ज्यादा भाजपा सरकार ने अपने दो टर्म के कार्यकाल में करके दिखा दिया है.यह बात केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बड़सर विधानसभा क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा.
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के समय भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 320 बिलियन डॉलर था जो आज बढ़कर 620 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो चुका है.यही नहीं भारत का निर्यात 470 बिलियन करोड रुपए का था जो आज बढ़कर 776 बिलियन डॉलर हो चुका है।देश का खजाना विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ रहा है और यह सब तभी संभव हो पाया है जब केंद्र की भाजपा सरकार ने बेहतर नीतियां लागू की है. अनुराग ने कहा कि दुनिया भर में आज कहीं पर भी अगर किसी देश पर कोई आपदा आ रही है तो भारत वहां मदद के लिए पहुंचने वाला सबसे पहले राष्ट्र है.दुनिया आज मदद के समय एक बड़ी उम्मीद के साथ भारत की ओर देखती है.कांग्रेस के भ्रष्टाचार को देश की जनता ने जान गई है.एक ईमानदार और चाय बेचने वाले को देश की बागडोर सौंप कर देश की तरक्की की राह खोली है। इस देश को जिस तेजी से आगे बढ़ना चाहिए था कांग्रेस के कार्यकाल में यह नहीं हो पाया.आज भारत दुनिया का मोबाइल बनाने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश है. देश की सीमाओं को चारों तरफ से सुरक्षित करने का काम मोदी सरकार ने किया है.
