चिंतपूर्णी विकास(TSN)-ऊना जिला के विश्व विख्यात शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी की जयंती बुधवार को मनाई जाएगी.माता की जयंती के उपलक्ष पर चिंतपूर्णी मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है यह सजावट का काम एक श्रद्धालु द्वारा करवाया गया है.फूलों से सजावट के बाद माता का दरबार काफी भव्य और अलौकिक लग रहा है.
बता दें कि चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारियों द्वारा बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र शिंदा की अगुवाई में मंगलवार को माता की जयंती के उपलक्ष पर 24 घंटे चलने वाले अखंड यज्ञ को डालना शुरू किया.जिसमें मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल भी शामिल हुए और इस हवन की पूर्ण आहुति माता की जयंती के उपलक्ष पर कल डलेगी इसके अलावा माता रानी को 56 भोग लगाया जाएगा। वही बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र शिंदा ने बताया कि पुजारी परिवार द्वारा माता की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी और 24 घंटे चलने वाले अखंड हवन की पूर्ण आहुति भी कल डाली जाएगी और देश-विदेश में रहने वाले माता रानी के भक्तों की सुख समृद्धि की कामना की जाएगी।
