शिमला : चन्द्रिका -हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन दिन से भारी बारिश कहर बरसा रही है और खास कर मंडी, कुल्ल, शिमला, कांगड़ा, चम्बा में भारी नुक्सान हुआ है। वही नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार को इस आपदा की घड़ी में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में तीन दिन से भारी बारिश हो रही है और 13 लोगो की दुखद मौ+त हो गई है।प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी बात की गई है और बारिश के हालात पर चर्चा की व उन्हें हर प्रकार की मदद का आश्वासन दिया।जयराम ठाकुर ने कहा कि इस संकट बीजेपी हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ है। इसको लेकर पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से बात कर उन्हें वर्तमान हालात से अवगत करवाया गया । उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में जुटने के निर्देश दिए हैं ।उन्होंने कहा कि गृह मंत्री से बातकर उन्हें हिमाचल की स्थिति से अवगत करवाया। उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और कहा कि एनडीआरएफ़ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है। यदि और टीमों की आवश्यकता होगी तो वह भी उपलब्ध करवाई जायेगी।
वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बाढ़ में फँसे लोगों के रेस्क्यू के लिए मौसम सहीं होते सेना के चॉपर भेजने के लिए कहा था। एनडीआरएफ़ की टीमों ने नगवाईं और मनाली के आलू मैदान में फँसे लोगों को बचा लिया है।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राहत और बचाव कार्य में लगी एनडीआरएफ़ समेत सभी टीमो की सराहना की है । उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों में रहे, अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें। अत्यन्त आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकले।
