संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश में भले ही अभी मानसून को आने में समय है लेकिन मानसून आने से पहले ही प्रदेश में बारिशों का जो दौर शुरू हुआ है वह थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। बुधवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि हुई हैं। वहीं मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में प्रदेश भर में मौसम खराब रहने की संभावना जताई हैं। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी और तापमान भी सामान्य से कम रहेगा।
प्रदेश में मई महीने में पश्चिमी विक्षोभ अधिक असरदार होने के कारण प्रदेश भर में वर्षा का दौर जारी रहा, जिसके कारण तापमान में भी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 20 जून के बाद प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता हैं। अगले 48 घंटों में केरला तट पर मानसून दस्तक देगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश में भर में मौसम खराब रहने की संभावना हैं। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में वर्षा हो सकती है साथ ही जिसके चलते हैं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई हैं। एक सप्ताह तक अधिक वर्षा होने की संभावना नहीं हैं। डॉ.सुरेंद्र पॉल ने कहा कि मई माह में पश्चिमी विक्षोभ अधिक सक्रिय होने के कारण प्रदेश भर में 84 फ़ीसदी अधिक वर्षा दर्ज की गई हैं और लगभग 20 वर्षों बाद मई महीने में सामान्य से अधिक वर्षा हुई हैं, जिसके चलते अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम चल रहे हैं।
उन्होंने कहा अगले 48 घंटो में मानसून केरल तट पर दस्तक देने की संभावना हैं। उसके पश्चात उत्तर क्षेत्र की तरफ उसकी रफ्तार के अनुसार ही संभावना जताई जा सकती है कि प्रदेश में मानसून कब तक दस्तक देगा। उन्होंने कहा कि अमूमन प्रतिवर्ष 22 जून के बाद ही मानसून हिमाचल प्रदेश में दस्तक देता हैं। इसके साथ ही जब उत्तर क्षेत्र के मध्यवर्ती इलाकों में मॉनसून दस्तक देगा उसके बाद प्रदेश में मानसून के दस्तक देने की संभावना जताई जा सकती हैं। उन्होंने अभी तक के अनुमान के आधार पर इस वर्ष मानसून के हल्के रहने की संभावना हैं,लेकिन फिर भी जब तक मानसून प्रदेश में दस्तक नहीं देता उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता हैं।
