सचिन शर्मा, मनाली: मनाली में रविवार को राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं। हिमाचल प्रदेश स्टेट बॉड़ी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन मनाली में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करने जा रही हैं। जनरल सक्रेटरी बॉड़ी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन पंजाब मोनू सबरवाल ने मनाली में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इंडियन बॉड़ी बिल्डर्स फेडरेशन 11वां मिस्टर हिमाचल और मिस्टर मनाली में रविवार को आयोजित करने जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि इस पतियोगिता में प्रदेश भर से लगभग 300 खिलाड़ी भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश की शान अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पद्मश्री प्रेम चन्द डोगरा भी खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद देंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश स्टेट बाड़ीबिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। मौनु सबरवाल ने बताया कि मनाली में आयोजित होने जा रही इस प्रतियोगिता में मिस्टर हिमाचल और मिस्टर मनाली का चयन किया जाएगा।
इसके साथ ही मनाली से ही नॉर्थ लेवल और इंडिया लेवल का चयन भी यहीं से होगा। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता महिला और पुरूष दोनों के लिए आयोजित कि जा रही हैं। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर कर खेलों की ओर प्रेरित करना हैं।
