बिलासपुर,सुभाष ठाकुर(TSN)-पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने बिलासपुर पहुंचकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा ह*मला बोला।उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए कई बार राष्ट्र का नुक्सान कर बैठते हैं। दुर्भाग्य यह है कि उस परिवार व पार्टी से आने वाला व्यक्ति जिस पार्टी ने साठ साल तक राज किया वह बाहर जाकर जहर उगलते हैं।
बिलासपुर में यूको बैंक के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे अनुराग ठाकुर
बिलासपुर के ऑडिटोरियम में यूको बैंक के कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने से पहले अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बातचीत की।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का हर विदेशी दौरा भारत को अपमानित करने के लिए होता है नीचा दिखाने के लिए होता है।राजनीतिक लाभ लेने के लिए कई बार राष्ट्र का नुक्सान कर बैठते हैं। दुर्भाग्य है कि साठ साल सत्ता में रही पार्टी का व्यक्ति बाहर जाकर झूठ बोलते हैं और उन ताकतों से मिलते हैं जो भारत के खिलाफ षडय़ंत्र रचते हैं। उन्होंने कहा कि भारत से बाहर जाकर झूठ बोलते हैं और राजनीतिक लेते लेते राष्ट्र का नुक्सान कर बैठते हैं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की सरकार तो बनी ही पर उसके बाद पहला बयान सुक्खू का आया था कि 97 परसेंट हिंदुओं वाले हिमाचल प्रदेश को हराकर आए हैं जिसकी सोच ही ऐसी होगी मुख्यमंत्री से लेकर सरकार तक वहां पर जब इस विषय पर विधानसभा में चर्चा हो रही थी तो अपनी ही सरकार का मंत्री इस बात को उछाल रहा था। पहले पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर बोझ डाला। अब बिजली पर सेस लगा दिया।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक नहीं अनेक ऐसे निर्णय लिए जो जनहित में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि 15 रूपए सीमेंट बोरी का रेट बढ़ाया यह सारे ही निर्णय जनता के खिलाफ हैं। वायदे पूरे किए नहीं अब हिंदू संगठन के लोगों ने आवाज उठाई वहां पर ऐसे तत्वों का जमावड़ा शुरू हुआ जिनके आधारकार्ड भी फर्जी थे। ऐसी गतिविधियां राजधानी शिमला में शुरू हुई जिसको लेकर जनता को सड़कों पर उतरना पड़ा। इस मामले में जिन्होंने आवाज उठाई उन पर लाठीचार्ज किया गया और पानी की बौछारें की। उन्होंने आरोप लगाया कि कानून व्यवस्था बनाने में राज्य की कांग्रेस सरकार नाकाम रही है। आज राज्य के आर्थिक हालात ऐसे हो गए हैं न जाने कब दिवालीपन हो जाए। उन्होंने कहा कि 95 हजार करोड़ का कर्जा हिमाचल पर है और यदि सरकार अगले तीन साल तक यूं ही बनी रही तो इस अवधि में राज्य का कर्जा डेढ़ लाख करोड़ पार कर जाएगा
