By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सांसद सुरेश कश्यप का मुकेश अग्निहोत्री पर पलटवार…न केंद्र की मदद और न ही नेता प्रतिपक्ष की मेहनत का कर पाए सम्मान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सांसद सुरेश कश्यप का मुकेश अग्निहोत्री पर पलटवार…न केंद्र की मदद और न ही नेता प्रतिपक्ष की मेहनत का कर पाए सम्मान
himachalpolitical

सांसद सुरेश कश्यप का मुकेश अग्निहोत्री पर पलटवार…न केंद्र की मदद और न ही नेता प्रतिपक्ष की मेहनत का कर पाए सम्मान

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/08/16 at 10:21 PM
Share

शिमला: कमल भारद्वाज – भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कृष्ण नगर में घटनाल स्थल का दौरा किया और अंबेडकर भवन, सामुदायिक भवन में शरणार्थियों का हाल भी जाना। इस दौरान कश्यप ने कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री राजनीति के सबसे घटिया स्तर पर उतर आये हैं। अपने मंत्रालय में अपनी न चला पाने की हताशा में वह अनाप-शनाप कुछ भी बोल रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी पर उनके द्वारा लगाये गये आरोप घटिया और स्तरहीन हैं। वह हताशा में इस तरह के बयान दे रहे हैं।

कश्यप ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल है इसलिए वह विपक्ष पर बेतुके आरोप लगाकर लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है। हिमाचल के लोग कांग्रेस के इन चालों में आने वाले नहीं हैं। सांसद ने कहा कि कि इस आपदा में बीजेपी और नेता प्रतिपक्ष राज्य सरकार के साथ खड़े हैं। सभी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। सड़कें बंद होने और रास्ते ख़तरनाक होने के बावजूद भी नेता प्रतिपक्ष सड़क मार्गों से प्रदेश के हर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। जबकि हेलीकॉप्टर उपलब्ध होने के बाद भी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री उन जगहों पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से पहले आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं।

कश्यप ने कहा आपदा के जिस समय सरकार के लोग एक दूसरे की टांग खिंचाई में व्यस्त थे उस समय नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर दिल्ली जा चुके थे और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर आपदाग्रस्त प्रदेश के लिए अग्रिम राहत जारी करने की पैरवी कर रहे थे। उसके अगले दिन वह राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ आपदा प्रभावितों से मिल रहे थे। उनके प्रयास के कारण केंद्र सरकार ने आपदा के तीसरे दिन प्रदेश को 364 करोड़ की सहायता राशि जारी कर दी।

TAGGED: Shimla BJP MP Suresh Kashyap
Chandrika August 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सिरमौर जिला भाजपा ने दी श्रद्धांजलि
Next Article फेस रीडिंग मशीन से लगेगी अब स्वास्थ्य कर्मियों की हाजिरी, हाईटेक मशीनें खरीदने के दिए निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भगवान दास शास्त्री बने सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर के नए प्रधान

Ago

ठमाणी के पास भीषण सड़क हादसा: ट्राला जीप–ट्रक टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Ago

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?