अरविंदर सिंह,हमीरपुर: स्वास्थ्य विभाग में अब कर्मचारियों की रोजाना की सुबह और शाम की हाजिरी फेस रीडिंग मशीन से लगेगी । इन हाइटेक मशीनों को खरीदने के सीएमओ ने सभी ब्लॉक अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इससे पूर्व स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ कर्मचारी की हाजिरी बायोमेट्रिक मशीन से लगती थी लेकिन पहले कोविड-19 के संक्रमण और अब आई फ्लू के संक्रमण को देखते हुए इन मशीनों को छूने से संक्रमण के फैलने का खतरा बना रहता हैं,इसलिए अब फेस रीडिंग मशीनें लगाकर हाजिरी लगाने का नया सिस्टम हमीरपुर जिला में स्वास्थ्य विभाग शुरू करने जा रहा हैं।
मशीन के आगे कर्मचारी खड़ा होकर फेस रीडिंग ऐप के जरिए अपनी हाजिरी लगाएगा। यह सिस्टम सुबह और शाम दोनों समय फॉलो किया जाएगा। सीएमओ डॉक्टर आरके अग्निहोत्री ने बताया कि कोविड व आई फ्लू के संक्रमण को देखते हुए फेस रीडिंग मशीन को लगाने का निर्णय स्वास्थ्य विभाग ने लिया हैं। अब रोजाना कर्मचारियों की हाजिरी फेस रीडिंग मशीन के जरिए ही लगेगी। इसका बकायदा एक रिकॉर्ड भी हर महीने तैयार किया जाएगा ।
बता दें कि इससे पहले बायोमेट्रिक मशीन में हाजिरी लगाई जाती है और कई बार कर्मचारी का अंगूठा प्रॉपर ढंग से नहीं लगने के शिकायतें आती रहती थी लेकिन अब फेस रीडिंग मशीन से हाजिरी लगाने से उनका यह बहाना भी काफी हद तक खत्म हो जाएगा। इसके साथ ही हर महीने बकायदा एक डाटा भी विभाग तैयार करेगा ताकि लापरवाह कर्मचारियों पर शिकंजा कसा जा सके।
