By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मुकेश अग्निहोत्री बोले..कंगना एक अनगाइडिड मिसाइल, जो कहीं भी चली जाएगी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मुकेश अग्निहोत्री बोले..कंगना एक अनगाइडिड मिसाइल, जो कहीं भी चली जाएगी
himachalpolitical

मुकेश अग्निहोत्री बोले..कंगना एक अनगाइडिड मिसाइल, जो कहीं भी चली जाएगी

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/05/08 at 7:00 PM
Share

मंडी:धर्मवीर(TSN)-हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुुकेश अग्निहोत्री ने मंडी संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी कंगना रनौत को अनगाइडिड मिसाइल बताया है।आज मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कंगना ऐसी अनगाइडिड मिसाइल है जो कहीं भी जा सकती है। कंगना को न तो मुद्दों की समझ है और न वह इसकी समझ रखना चाहती है। कंगना ने आते ही कहा था कि वो प्रतिभा सिंह के साथ चुनाव नहीं लड़ेंगी तो उनकी मांग पर ही कांग्रेस ने विक्रमादित्य सिंह को मैदान में उतारा है। कांग्रेस को प्रचार बेहतरीन ढंग से चल रहा है और जनता का शानदार रिस्पांस भी मिल रहा है।

वीरभद्र सिंह कांग्रेस की छुपी हुई ताकत

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि स्व.वीरभद्र सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस की एक ऐसी छुपी हुई ताकत है जिसका लाभ मिलना अभी से ही शुरू हो गया है।स्व. वीरभद्र सिंह 6 बार प्रदेश के सीएम रहे और कई बार मंडी के सांसद और केंद्र में मंत्री रहे।उनका जनता के साथ एक अलग रिश्ता रहा है और उस रिश्ते को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा को समझ भी नहीं आएगा कि उनके साथ क्या हो गया।यहां प्रचार के लिए चाहे जो मर्जी आ जाएं लेकिन जीत कांग्रेस की ही होगी।कांग्रेस को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि चुनावों के बाद कंगना यहां रहती है या फिर बाम्बे चली जाती है।

जयराम पर कंसा तंज..चौबे जी छब्बे बनने चले थे दुबे बनकर रह गए

मुकेश अग्निहोत्री ने पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष पर भी जुबानी हमला बोला।उन्होंने कहा कि सरकार गिराने की जो साजिश रची गई उससे यही साबित हुआ कि चौबे जी छब्बे बनने चले थे लेकिन दुबे बनकर रह गए। जो साजिश रची गई थी उससे अब भाजपा ने लोकसभा की सीटों पर भी हार तय कर दी है।अपने बुने हुए चक्रव्यूह में भाजपा सफल नहीं हो पाई। आजकल भाजपा जो पन्न प्रमुख सम्मेलन कर रही है विधानसभा चुनावों के दौरान भी यह पन्ने यहीं पर ही थे लेकिन जीत कांग्रेस पार्टी की हुई थी और अब भी होगी।

TAGGED: Mandi deputy CM mukesh agnihotri
Chandrika May 8, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विनोद सुल्तानपुरी ने कसुम्पटी विधानसभा में किया चुनावी प्रचार…पिता को याद कर हुए भावुक
Next Article BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले कांग्रेस पार्टी ने देश में की ‘फूट डालो राज करो’ की राजनीति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चंबा में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, तीन की मौत

Ago

बिलासपुर में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 4.100 किलोग्राम चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर शिमला में वॉकाथॉन व साइक्लोथॉन का आयोजन

Ago

मंडी पुलिस ने स़ड़क सुरक्षा और चिटटे जैसे नशे के बारे में खिलाफ जागरूक किए ऑटो चालक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?