By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले कांग्रेस पार्टी ने देश में की ‘फूट डालो राज करो’ की राजनीति
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले कांग्रेस पार्टी ने देश में की ‘फूट डालो राज करो’ की राजनीति
himachalpolitical

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले कांग्रेस पार्टी ने देश में की ‘फूट डालो राज करो’ की राजनीति

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/05/08 at 9:48 PM
Share

मंडी:धर्मवीर (TSN)-कांग्रेस ने अपने शासनकाल में फूट डालो राज करो, धर्म,जाति, इलाके, पहाड़ और मैदान और जाति को जाति से लड़ाकर राजनीति की है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंडी के नाचन विधानसभा क्षेत्र के सेगली में आयोजित जनसभा के दौरान कही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के साथ तुष्टिकरण की राजनीति भी की है।अब तो कांग्रेस के सैम पित्रोदाके ने चमड़ी के आधार पर ही भारत को चमड़ी बांट दिया है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने देश में विकासवाद की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में देश की राजनीति की संस्कृति बदल डाली है।

प्रदेश में आज चल रही बैक गियर की सरकार

जेपी नड्डा ने कहा कि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत पिछलग्गू भारत नहीं आगे दौड़ने वाला भारत है।देश में डेढ़ लाख किलोमीटर नेशनल हाईवे और 56 हजार किलोमीटर रेलवे ट्रैक बन चुके हैं।वहीं उन्होंने कहा कि मंडी तक सिर्फ रेल ही नहीं बल्कि हवाई जहाज भी आएगा। नड्डा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र से आने वाली हर मदद के रास्ते में रोड़ा अटकाने का काम करती है। जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जुबानी ह*मला करते हुए कहा कि आपदा में केंद्र से सहायता मिलने के बावजूद भी सरकार ने भेदभाव किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज बैक गियर की सरकार चल रही है। नड्डा ने कहा कि प्रदेश सरकार तीन निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा स्वीकार करने से भी डर रही है। जेपी नड्डा ने प्रदेश सरकार पर तंज करते हुए कहा कि सूबे की सरकार ‘अंधेर नगरी चौपट राजा, टके सेर भाजी टके सेर खाजा’ की कहावत चरितार्थ कर दिया है।

इंडी एलाइंस के कुछ नेता जेल तो कुछ हैं बेल पर

जेपी नड्डा ने इंडी एलाइंस पर जुबानी ह*मला बोलते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन में सम्मिलित पार्टियां परिवारवाद से ग्रसित और भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। एक ओर पीएम मोदी लाल किले से भ्रष्टाचार मिटाने की बात कहते हैं । वहीं दूसरी ओर इंडी एलाइंस के नेता भ्रष्टाचारियों को बचाने की बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी एक ही थाली के चट्टे और बट्टे है। इंडी एलाइंस सारा का सारा भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है। नड्डा ने कहा कि इनके कुछ नेता जेल तो कुछ बेल पर हैं।

TAGGED: Mandi segli BJP National President JP Nadda
Chandrika May 8, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मुकेश अग्निहोत्री बोले..कंगना एक अनगाइडिड मिसाइल, जो कहीं भी चली जाएगी
Next Article सुक्खू सरकार में सुजानपुर की सड़के गड्ढों में हुई तब्दील : राजेंद्र राणा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पंचायती राज चुनाव परिणामों पर भाजपा का दावा, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: रणधीर शर्मा

Ago

24 से 26 जून तक सजेगा जिला स्तरीय पिपलू मेला, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक विवेक शर्मा

Ago

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती, हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Ago

चंबा और कुल्लू में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने ली शपथ, कुल्लू में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद को लेकर सियासी हलचल तेज

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?