संजु चौधरी, शिमला: नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस और भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी हैं। वहीं सूची जारी होने के बाद गुरुवार से ही प्रत्याशियों ने अपना चुनावी प्रचार प्रसार भी शुरू कर दिया हैं। लोअर बाजार से कांग्रेस प्रत्याशी उमंग बंगा ने अपने समर्थकों सहित चुनाव प्रचार आज से आरंभ कर दिया हैं। मिडल बाज़ार से शुरू किए गए अपने प्रचार के दौरान वह लोअर बाज़ार से होते हुए वार्ड के अन्य क्षेत्रों में जाकर लोगों से वोट की अपील कर रही हैं। बाज़ार का क्षेत्र होने के कारण यहां व्यापारी वर्ग काफी संख्या में हैं जिनसे वोट ओर सपोर्ट की अपील नगर निगम शिमला के चुनावों में उतरे प्रत्याशी कर रहे हैं।
चुनाव प्रचार आरंभ करने के साथ ही उमंग बंगा ने कहा कि पूर्व में उनके पार्षद इंद्रजीत सिंह ने काफी अच्छे काम किए हैं। उन्होंने कहा कि लोअर बाजार वार्ड में सीढ़ियों की बात की जाए या फिर मंदिर तक की सड़क भी पूर्व पार्षद के कार्यकाल में पक्की हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार भी कांग्रेस की है और शिमला शहरी के विधायक भी कांग्रेस के हैं। सरकार भी बहुत अच्छा काम कर रही हैं, ऐसे में उन्हें किसी भी विकास कार्य को करवाने की दिक्कत नहीं आएगी।
उन्होंने कहा कि वार्ड में गार्बेज और बुजुर्ग लोगों की सेवा के टेंपो ट्रेवलर्स चलाने को लेकर मुद्दा हैं उसे भी सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी जनता के मुद्दे होंगे उन्हें नगर निगम के हाउस में लेकर जाएंगे और सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
