बिलासपुर /सुभाष ठाकुर – झंडूता अस्पताल में भी अब लोगों को टीबी टैस्ट करवाने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब 16 लाख रुपये की लागत से टीबी टैस्ट मशीन स्थापित कर दी गई है। सेंट्रल वेयर हाऊस कॉरपोरेशन दिल्ली की ओर से यह मशीन यहां पर फ्री में मुहैया करवाई गई है ।
हालांकि इससे पहले झंडूता क्षेत्र के लोगों को टीबी टैस्ट करवाने को लेकर बिलासपुर, घुमारवीं या हमीरपुर की ओर जाना पड़ता था। लेकिन अब यहां पर ही लोगों को यह सुविधा मिलेगी। इससे पहले घुमारवीं, बिलासपुर, नयनादेवी में टीबी टैस्ट करवाने वाले मरीजों को टैस्ट सुविधा मिलती है। लेकिन अब झंडूता के लोंगों को भी स्थानीय स्तर पर यह सुविधा मिलेगी। इस मशीन के झंडूता अस्पताल में स्थापित होने के चलते इसका लाभ लोगों को मिलेगा
