संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल की राजधानी शिमला में नगर निगम (MC) चुनाव का बिगुल बज गया हैं। नगर निगम शिमला के चुनावों के लिए 2 मई को वोटिंग होगी। 4 मई को सुबह 10 बजे काउंटिंग के बाद उसी दिन रिजल्ट आएगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही शिमला एरिया में कोड ऑफ कंडक्ट लग गया हैं, जो 6 मई तक जारी रहेगा। इसी के साथ तीन अन्य नगर निकाय के उप चुनाव का भी शैड्यूल जारी कर दिया गया हैं।
जाने किस दिन भरे जा सकेंगे नामांकन
इलेक्शन कमीशन के जारी शैड्यूल के अनुसार, शिमला नगर निगम चुनाव के लिए 13, 17 और 18 अप्रैल को नामांकन पत्र (नॉमिनेशन) भरे जा सकेंगे। 19 अप्रैल को इनकी छंटनी होगी, जबकि 21 अप्रैल को दोपहर बाद तीन बजे तक इच्छुक दावेदार अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। इसी दिन तीन बजे के बाद चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी और सभी को चुनाव चिन्ह दे दिए जाएंगे।
1 जनवरी को 18 साल वाले बना सकेंगे वोट
1 जनवरी 2023 तक 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले युवा इन चुनाव में वोट बनाने के लिए पात्र माने गए हैं। अब तक लगभग 85 हजार वोट बन चुके हैं और यह नामांकन से छह दिन पहले तक वोट बनाए जा सकेंगे। जाहिर हैं कि वोटरों की संख्या में अभी ओर इजाफा हो सकता हैं और 88 हजार तक वोटर पहुंच सकते हैं।
शिमला में 34 दिन नहीं की जाएगी सकेगी नई घोषणा
शिमला नगर निगम में आचार संहिता लगने के बाद अब अगले 34 दिन तक कोई भी ऐसी घोषणा नहीं की जा सकेगी, जिससे मतदाता प्रभावित हो। इस अवधि में उद्घाटन, शिलान्यास, ट्रांसफर पर भी रोक रहेगी।
शिमला नगर निगम में हैं 34 वार्ड
शिमला नगर निगम के सभी 34 वार्ड में एक चरण में 2 मई को वोटिंग होगी हालांकि नगर निगम शिमला का चुनाव जून 2022 से तय थे, लेकिन पूर्व सरकार की ओर से 7 नए वार्ड बनाए जाने के बाद डिलिमिटेशन की वजह से मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। इस वजह से एक साल से चुनाव नहीं हो सके और शिमला में लगभग पौने साल से एडमिस्ट्रेटर का शासन हैं। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद सुक्खू सरकार ने वार्डों की संख्या 41 से घटाकर 34 कर दी हैं । 2017 में भी 34 वार्डों में चुनाव हुआ था। इस बार भी इतने ही वार्ड रखे गए हैं। इनके लिए आरक्षण रोस्टर पहले ही तय कर लिया गया हैं।
ईवीएम से होंगे चुनाव
शिमला नगर निगम के चुनाव EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) से करवाएं जाएंगे। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर एक-एक ईवीएम( EVM) इस्तेमाल की जाएगी।
बाइ-इलेक्शन का भी शेड्यूल भी किया जारी
नगर निगम शिमला के अलावा इलेक्शन कमीशन ने नगर निगम पालमपुर (वार्ड नंबर 2), मंडी नेरचौक म्यूनिसिपल काउंसिल (वार्ड नंबर 9), नगर पंचायत ज्वाली कांगड़ा (वार्ड नंबर 6) और राजगढ़ नगर पंचायत (वार्ड नंबर 6) के उप चुनाव (BY-Election) का भी शेड्यूल जारी कर दिया हैं। इन निकायों में भी आचार संहिता लागू हो गई हैं।
