By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नगर निगम शिमला पहली बिना मेयर ओर डिप्टी मेयर के पेश करेगा बजट,तैयारियां शुरू
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नगर निगम शिमला पहली बिना मेयर ओर डिप्टी मेयर के पेश करेगा बजट,तैयारियां शुरू
himachal

नगर निगम शिमला पहली बिना मेयर ओर डिप्टी मेयर के पेश करेगा बजट,तैयारियां शुरू

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/01/21 at 1:04 AM
Share
संजु चौधरी, शिमला: शिमला नगर निगम अपने इस वित्त वर्ष का बजट फरवरी माह में पेश करने जा रहा हैं। निगम का इस बार का यह बजट मेयर,डिप्टी मेयर  ओर पार्षदों के बिना पेश होगा। यह बजट प्रशासक उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी पेश करेंगे। यह पहली बार होगा कि शिमला नगर निगम में मेयर बजट नहीं पेश करेगी। बजट को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
नगर निगम ने सभी शाखाओं से बजट में शामिल किए जाने वाले कार्यों की जानकारी मांगी हैं। नए प्रस्ताव भी इसमें शामिल किए जाने हैं। फरवरी माह में प्रशासक उपायुक्त आदित्य नेगी नगर निगम का बजट पेश करेंगे। प्रशासन ने सभी विभागों से दो दिन के भीतर आय-व्यय का लेखा-जोखा मांगा है ताकि तैयारियां पूरी कर बजट को अंतिम रूप दिया जा सके। बजट में नगर निगम के आय के संसाधनों को कैसे बढ़ाया जा सकता है, इसको लेकर कुछ नई योजनाएं और नए टैक्स शुरू करने पर विचार किया जा रहा हैं ।
आय बढ़ाने के लिए संपत्ति कर, दुकानों के किराए, पार्किंग फीस सहित अन्य आय के संसाधनों को मजबूत करने पर नगर निगम विचार कर रहा हैं। निगम के जितने भी आय के स्रोत हैं, उससे अधिक आय कैसे मिल सकती है, इसको लेकर विभागों से सुझाव मांगें हैं। विभागों को बताना होगा कि कैसे आय को बढ़ाया जा सकता हैं।
नगर निगम के आयुक्त आशीष कोहली ने बताया कि नगर निगम का फरवरी माह में बजट पेश होना हैं, लेकिन इस बार मेयर, डिप्टी मेयर नहीं है तो ऐसे में प्रशासक बजट पेश करेंगे। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी और सभी शाखाओं को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोग भी बजट को लेकर सुझाव दे सकते हैं। बजट तैयार कर प्रशासक उपायुक्त शिमला के समक्ष रखा जाएगा जोकि बजट को पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को सुविधाएं देने के लिए बजट पेश किया जाएगा।
नहीं हुए हैं नगर निगम चुनाव
बता डें की नगर निगम चुनाव विधानसभा से पहले होने थे लेकिन वार्डों के पुनर्सीमांकन के विवाद के चलते कोर्ट ने चुनाव पर रोक लगा दी थी।  पूर्व सरकार के समय में शहर में वार्डों की संख्या को 34 से बढ़ाकर 41 कर दिया गया था,जिसमें से कुछ पार्षदों ने आपत्ति जताई थी और कोर्ट में इसके खिलाफ याचिका दायर की थी जिस पर कोर्ट ने 5 नए ववार्डों के दोबारा पुनर्सीमांकन के निर्देश दिए हैं।
TAGGED: budget, Municipal Corporation, Preparations, Shimla
admin January 21, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बारिश, बर्फबारी से फसलों को मिली संजीवनी, किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक
Next Article ऊना में जिला परिषद की बैठक, विधायक चैतन्य शर्मा भी रहे शामिल,पानी, सड़क, आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं पर हुई चर्चा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कटोच वंश का इतिहास हजारों वर्ष पुराना, नए साक्ष्यों के संकलन पर जोर

Ago

गर्मी बढ़ते ही जल शक्ति विभाग सतर्क, उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद के निर्देश जारी

Ago

जनसमस्याओं के समाधान के लिए भरवाईं पहुंचे विधायक, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Ago

हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सत्ती का प्रहार, ऊना की घटनाओं को बताया गंभीर संकेत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?