संजीव महाजन,नूरपुर: मौसम विज्ञान की चेतावनी के मुताबिक़ गुरुवार देर रात से शुरू हुई बारिश किसानों की फसलों के लिए संजीवनी का काम करेगी। प्रदेश के किसान और बागवान लंबे समय से बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे। उनका यह इंतजार अब खत्म हो गया हैं। प्रदेश में 2 दिनों से लगातार बारिश और बर्फबारी का दौर चल रहा है जिससे किसान और बागवानों को राहत मिली है और उनके चेहरे पर मुस्कान आई हैं। जिला कांगड़ा के साथ-साथ प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो रही हैं।
जिला कांगड़ा के मैदानी इलाके नूरपुर, ज्वाली, इंदौरा फतेहपुर सभी क्षेत्रों में सुबह से बारिश हो रही हैं। इस बारिश से किसानों, बागवानों के चेहरों में रौनक लौटती नजर आ रही हैं। मौसम विज्ञान के मुताबिक अभी आगे कुछ दिन मैदानी क्षेत्रों बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही हैं।
किसानों और बागवानों का कहना है कि यह बारिश और बर्फबारी फसलों के लिए बहुत लाभदायक हैं। यह बारिश आगे आमों के फलों को अंकुरित करने में भी फायदा पहुंचाएगी। इस बारिश से किसानों के चेहरों पर रौनक आना शुरू हो गई हैं।
